पीएम मोदी आज संविधान दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा, राष्ट्रपति के नेतृत्व में किया जाएगा प्रस्तावना का पाठ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह में भारतीय संविधान का अनुवादित संस्करण मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में जारी किया जाएगा। यह अवसर भारत द्वारा संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि का प्रतीक है। राष्ट्रपति इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इस वर्ष संविधान को अंगीकार किए जाने की 76वीं वर्षगांठ

समारोह पूर्वाह्न लगभग 11 बजे शुरू होगा। इस वर्ष संविधान को अंगीकार किए जाने की 76वीं वर्षगांठ है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, दोनों सदनों के सांसद और अन्य विशिष्ट जन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। 

इस अवसर पर नौ भाषाओं में भारत के संविधान का अनुवादित संस्करण किया जाएगा जारी 

इस अवसर पर मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में भारत के संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक स्मारक पुस्तिका “भारत के संविधान में कला और कैलिग्राफी” का भी विमोचन किया जाएगा। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...