बिहार के चुनावी माहौल में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे महिलाओं से संवाद करेंगे। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत-महिला संवाद’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 3:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से बिहार की माताओं और बहनों से जुड़ेंगे। यह जानकारी भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की गई है।

यह संवाद भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान का अहम पड़ाव

यह संवाद भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तीकरण अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है।प्रधानमंत्री महिलाओं से संवाद के जरिए न सिर्फ संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर देंगे, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं- उज्ज्वला, जनधन, मातृत्व योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी पहल की उपलब्धियां भी साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री का यह संवाद हर बूथ की महिला कार्यकर्ता में भरेगा नई ऊर्जा

प्रदेश भाजपा ने इस संवाद को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि बिहार की नारी शक्ति अब सिर्फ घर की नहीं, विकास और निर्णय की धुरी बन चुकी है। प्रधानमंत्री का यह संवाद हर बूथ की महिला कार्यकर्ता में नई ऊर्जा भरेगा।

महिला संवाद को लेकर नमो ऐप पर लिंक

महिला संवाद को लेकर नमो ऐप पर लिंक ([narendramodi.in/mbsmbh] (https://narendramodi.in/mbsmbh)) जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्यभर की महिलाएं इस संवाद से जुड़ सकती हैं। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को देखें और अपने बूथ को मजबूत बनाएं। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

53 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...