पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पोप फ्रांसिस का आज शनिवार को वेटिकन सिटी में अंतिम संस्कार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी और कहा कि समाज के प्रति पोप फ्रांसिस की सेवा को दुनिया हमेशा याद रखेगी। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए यह संदेश साझा किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डि’सूजा भी पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को 88 वर्ष की उम्र में स्ट्रोक और हृदय गति रुकने से हुआ था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर बेसिलिका में रखा गया है। आज अंतिम संस्कार में दुनिया भर के नेता और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। भारत सरकार ने पोप फ्रांसिस के सम्मान में आज राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

पोप फ्रांसिस पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां निमोनिया और एनीमिया का इलाज हुआ। बाद में फेफड़ों के संक्रमण और किडनी संबंधी दिक्कतें सामने आई थीं। इलाज के बाद 14 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन स्वास्थ्य पूरी तरह नहीं सुधर सका। -(IANS)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...