डाक विभाग के दिल्ली परिमंडल ने इस वर्ष 28 अगस्त 2026 को पड़ने वाले रक्षाबंधन (राखी पर्व) के लिए राखी डाक की सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कुछ खास व्यवस्थाएं की हैं। साथ ही ग्राहकों से अंतिम समय की भीड़ से बचने और राखियों को समय रहते जमा कराने का आग्रह भी किया गया है।
विशेष बुकिंग काउंटर कहां-कहां?
22 अगस्त 2026 तक दिल्ली के 34 प्रमुख डाकघरों के अलावा दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी विशेष राखी डाक बुकिंग काउंटर स्थापित किए गए हैं। इससे ग्राहकों को आसानी से राखी संबंधी डाक वस्तुएं बुक करने की सुविधा मिलेगी और निर्बाध प्रेषण सुनिश्चित होगा।
विशेष काउंटर वाले प्रमुख डाकघर:
अशोक विहार प्रधान डाकघर – 110052
कृष्णा नगर प्रधान डाकघर – 110051
लोधी रोड प्रधान डाकघर – 110003
कालकाजी प्रधान डाकघर – 110019
इन्द्रप्रस्थ प्रधान डाकघर – 110002
संसद मार्ग प्रधान डाकघर – 110001
नारायणा इंडस्ट्रियल एस्टेट प्रधान डाकघर – 110028
रमेश नगर प्रधान डाकघर – 110015
नगर प्रधान डाकघर – 110023
सिविल लाइन्स डाकघर – 110054
चाणक्यपुरी डाकघर – 110021
दिल्ली जी.पी.ओ. – 110006
दिल्ली कैंट डाकघर – 110010
हौज खास डाकघर – 110016
जनकपुरी डाकघर – 110058
करोलबाग डाकघर – 110005
पुरम/ओंकार नगर डाकघर – 110035
नगर डाकघर – 110024
मालवीय नगर डाकघर – 110017
मलकागंज डाकघर – 110007
मायापुरी डाकघर – 110064
महरौली डाकघर – 110030
नई सब्जी मंडी डाकघर – 110033
पटेल नगर डाकघर – 110008
पश्चिम विहार डाकघर – 110063
रोहिणी डाकघर – 110085
आर.के. पुरम सेक्टर-5 डाकघर – 110022
राष्ट्रपति भवन डाकघर – 110004
सीलमपुर डाकघर – 110053
एसआरटी नगर डाकघर – 110055
सरस्वती विहार डाकघर – 110034
श्री निवासपुरी डाकघर – 110065
आर.के. पुरम (मुख्य) डाकघर – 110066
नई दिल्ली जी.पी.ओ. – 110001
इसके अलावा दिल्ली ट्रांजिट मेल ऑफिस (दिल्ली रेलवे स्टेशन) और नई दिल्ली ट्रांजिट मेल ऑफिस (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन) पर भी काउंटर उपलब्ध हैं।
24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट का करें इस्तेमाल
डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को राखी और अन्य महत्वपूर्ण डाक वस्तुओं के सुरक्षित व समयबद्ध वितरण के लिए 24 स्पीड पोस्ट तथा 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का लाभ उठाने की सलाह दी गई है। इन सेवाओं में निर्धारित समय-सीमा में वितरण सुनिश्चित किया जाता है और विलंब होने पर रकम वापसी की सुविधा भी उपलब्ध है।
24 स्पीड पोस्ट सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद सहित छह प्रमुख महानगरों के लिए उपलब्ध है। यह तेज, विश्वसनीय और सुनिश्चित वितरण प्रदान करती है। दिल्ली में इसके लिए 35 नामित बुकिंग कार्यालयों में सुविधा उपलब्ध है। डाक विभाग ने यह अपील भी की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए राखियां समय रहते बुक कराएं और स्पीड पोस्ट सेवाओं का लाभ उठाकर प्रियजनों तक समय पर पहुंचाएं। (इनपुट-पीआईबी)


