Print

फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

फिलीपींस के मिंदानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल प्रांत में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का समुद्री भूकंप आया। फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने यह जानकारी दी। संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे (0143 जीएमटी) आया। इसका केंद्र समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर, मनाय से लगभग 62 किलोमीटर पूर्व में स्थित था।

संस्थान ने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद सुनामी तरंगें कई घंटों तक संभव हैं और इस टेक्टोनिक भूकंप से झटके भी आ सकते हैं

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने प्रारंभ में इस भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की थी, जिसे बाद में फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने संशोधित कर 7.6 बताया। संस्थान ने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद सुनामी तरंगें कई घंटों तक संभव हैं और इस टेक्टोनिक भूकंप से झटके (आफ्टरशॉक्स) भी आ सकते हैं।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप केंद्र से 300 किमी तक खतरनाक तरंगों की आशंका जताई है

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भी चेतावनी जारी की है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (186 मील) के दायरे में स्थित तटीय इलाकों में खतरनाक सुनामी तरंगें उठ सकती हैं। फिलीपींस के भूकंप विज्ञान प्रमुख टेरेसीटो बाकोलकोल ने बताया कि उनकी एजेंसी भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी करेगी। यह भूकंप मनाय कस्बे से लगभग 20 किलोमीटर दूर सुबह 9:43 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया।

प्रभावित क्षेत्रों के तटीय निवासियों से तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने या अंदरूनी हिस्सों की ओर निकलने की अपील की गई है

संस्थान ने बताया कि देश के प्रशांत तट पर अगले दो घंटों में लगभग एक मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। प्रभावित क्षेत्रों के तटीय निवासियों से तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने या अंदरूनी हिस्सों की ओर निकलने की अपील की गई है। अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।फिलीपींस में बार-बार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं क्योंकि यह देश प्रशांत “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

6 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...