18/08/24 | 1:21 pm | Nepal PM KP Sharma oli

Print

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की भारत यात्रा की तैयारी, विदेश मंत्री आज से भारत दौरे पर

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सितम्बर के पहले हफ्ते में भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है। चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर अपने पहले विदेश भ्रमण के लिए उन्होंने भारत जाने की इच्छा जताई है। हाल ही में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने नेपाल दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात कर उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री की तरफ से भ्रमण का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी दिया था। हालांकि पहले उनका भ्रमण थाइलैंड के बैंकक में 4-6 सितम्बर तक तय था जहां उन्हें बिमस्टेक देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने जाना था।

प्रधानमंत्री ओली की यहीं बैंकॉक में ही भारत के प्रधानमंत्री के साथ साइडलाइन मुलाकात तय थी। लेकिन थाईलैंड में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन और बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद बैंकॉक में होने वाले बिमस्टेक सम्मेलन के स्थगित होने की पूरी संभावना है। नेपाल की तरफ से इसी तारीख में ओली के भारत भ्रमण का आग्रह किया गया है। जिसे भारत के तरफ से भी सकारात्मक जवाब मिलने की जानकारी दी गई है। इसलिए सितम्बर के पहले हफ्ते में ही ओली का भारत दौरा करने की पूरी संभावना है।

नेपाल विदेश मंत्री आज से पांच दिनों के लिएभारत दौरे पर

नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा रविवार से पांच दिनों के भारत दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। सोमवार को हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी। डॉ. राणा ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान आपसी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने के साथ प्रधानमंत्री ओली के संभावित भारत भ्रमण को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...