नई सरकार के शपथ ग्रहण की अटकलें तेज, कई विदेशी नेताओं को भेजा जा रहा है न्योता\

 

 

एनडीए ने बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन के लिए तैयारी तेज कर दी है। दरअसल, एक दिन पहले एनडीए की बैठक में नरेन्द्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना गया। इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव में एनडीए के नेताओं ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

ऐसे में अब एनडीए के गठबंधन के नेता नरेंद्र मोदी 8 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। खबरों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत के पड़ोसी देशों के नेताओं को न्योता भेजा गया है।

इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है, जो 8 जून को होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

32 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...