Print

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद की बधाई, राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का किया आह्वान

भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देश की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग उमड़े हैं। लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी है। 

राष्ट्रपति मुर्मु की ओर से एक्स पोस्ट पर लिखा गया है, “ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।”

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, “ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे कि यह दिन भाईचारे और सद्भाव को और बढ़ावा दे। सभी सुखी और स्वस्थ रहें।”

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी ईद की मुबारकबाद देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा है, “यह शुभ अवसर आशा, सद्भाव और करुणा को प्रेरित करे और खुशियां और सफलता लाए।”

संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रिजिजू ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, “सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं! यह विशेष दिन सभी के लिए खुशियां, समृद्धि और नए अवसर लेकर आए। आइए, अपने प्रियजनों के साथ एकजुटता और कृतज्ञता की भावना का जश्न मनाएं।”

भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर लिखा है, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी दुआएं और रोज़े कुबूल हों, और अल्लाह हम सभी को शांति, समृद्धि और खुशी प्रदान करे। आइए हम अपने महान देश के लिए करुणा और एकता के साथ मिलकर काम करते रहें।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ईद पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा है, “ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।”

दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और नमाज अदा के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

7 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...