राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों की घोषणा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों को 127 वीरता पुरस्कार, 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कार और 290 ‘मेंशन-इन-डिस्पैचेज’ (Mention-in-Despatches) प्रदान करने की मंजूरी दी है। वीरता पुरस्कारों में 4 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र, 16 शौर्य चक्र, 2 ‘बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री)’, 58 सेना मेडल (गैलेंट्री), 6 नौसेना मेडल (गैलेंट्री) और 26 वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) शामिल हैं। इसके अलावा 7 सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, 9 उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 24 युद्ध सेवा मेडल भी दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत ‘मेंशन-इन-डिस्पैचेज़’ में 115 भारतीय सेना के, 5 भारतीय नौसेना के, 167 भारतीय वायु सेना के और 3 सीमा सड़क विकास बोर्ड (BRDB) के कर्मी शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य युद्धकालीन और शांति कालीन परिस्थितियों में अद्वितीय साहस, वीरता, नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवा को सम्मानित करना है।

इस वर्ष की सूची में सेना के विशेष बलों, राष्ट्रीय राइफल्स, गोरखा रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स, डोगरा रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्टिलरी जैसे कई प्रतिष्ठित यूनिटों के अधिकारी व जवान शामिल हैं। नौसेना और वायुसेना के कई पायलटों, कमांडरों और तकनीकी स्टाफ को भी उनके साहसिक अभियानों और मिशनों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

इन पुरस्कारों के माध्यम से देश ने अपने उन वीर सैनिकों, अधिकारियों और कर्मियों को सलाम किया है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियानों, सीमाओं की सुरक्षा और आपातकालीन मिशनों में अपनी जान की बाजी लगाकर असाधारण बहादुरी और सेवा का परिचय दिया।-(PIB)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...