राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 से 8 मई, 2024 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति भवन में रुकेंगी।

राष्ट्रपति 6 मई को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 7 मई को राष्ट्रपति गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स, शिमला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। बाद में, वह शिमला के राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगी।

शिमला के मॉल रोड में राष्ट्रपति के काफ़िले के गुजरने की रिहर्सल की गई। मॉल रोड और रिज मैदान पर बैरिकेडिंग की गई है। छराबड़ा से संकटमोचन और तारादेवी मंदिरों के रूट पर भी रिहर्सल की गई। शिमला दौरे के दौरान राष्ट्रपति इन दोनों ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन करेंगी।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शिमला शहर को छह सैक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सैक्टर की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान दी रिट्रीट राष्ट्रपति भवन आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

RELATED ARTICLES

55 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...