राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार देशों के राजदूतों से स्वीकार किए परिचय पत्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में चार देशों के राजदूतों से उनके परिचय पत्र स्वीकार किए। जिन देशों के राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए, उनमें मॉरिटानिया, लक्जमबर्ग, कनाडा और स्लोवेनिया शामिल हैं। इस मौके पर मॉरिटानिया के राजदूत अहमदौ सिदी मोहम्मद, लक्जमबर्ग के ग्रैंड डची के राजदूत क्रिश्चियन बीवर, कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर और स्लोवेनिया के राजदूत टोमाज मेनसिन ने राष्ट्रपति मुर्मु को अपने-अपने परिचय पत्र सौंपे। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी तस्वीरें और विवरण साझा किया।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीते गुरुवार को लाल किला, नई दिल्ली में दशहरा पर्व के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब आतंकवाद मानवता पर प्रहार करता है, तो उसका दमन करना अनिवार्य हो जाता है। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक बताया।

राष्ट्रपति ने विजयादशमी पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें हर साल याद दिलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः जीत हमेशा सत्य और धर्म की होती है। उन्होंने यह भी कहा कि विजयादशमी नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सवों का समापन है और भगवान राम की रावण पर तथा देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है। यह दिन बुराइयों, अहंकार और अन्याय जैसे नकारात्मक गुणों के विनाश और नई शुरुआत का संदेश देता है।-(PIB)

RELATED ARTICLES

22 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

46 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...