सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताई खुशी

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) से संबद्ध भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौट आए हैं। अंतरिक्ष से उनकी सुरक्षित वापसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी व्यक्त की है। इस संबंध में राष्ट्रपति मुर्मु ने नासा के क्रू 9 मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। 

राष्ट्रपति मुर्मु ने लिखा- नासा के क्रू 9 मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए पूरी टीम को बधाई!

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा कि ”नासा के क्रू 9 मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए पूरी टीम को बधाई! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है। उनकी ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और असाधारण साहस की कहानी है। मैं उनके दृढ़ संकल्प को सलाम करती हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं!”

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1902230765108343126

पीएम मोदी ने कहा- सुनीता विलियम्स, एक पथ प्रदर्शक और एक आइकन

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुनिता विलियम्स के साथ की एक तस्वीर साझा कर लिखा- आपका स्वागत है, क्रू-9! धरती ने आपको मिस किया। यह धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का वास्तव में क्या मतलब है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।

अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना। सुनीता विलियम्स ने एक पथप्रदर्शक और एक आइकन के तौर पर अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है।

हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

https://x.com/narendramodi/status/1902235311071023195

ज्ञात हो, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की फ्लोरिडा के तट पर  सफल लैंडिंग हुई। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। नासा के ये दोनों अंतरिक्ष यात्री मात्र आठ दिन के मिशन पर गए थे। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दोनों नौ माह और 13 दिन तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। इस संबंध में नासा ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है-”घर में आपका स्वागत है! नासा का स्पेसएक्स क्रू-9 विज्ञान मिशन के बाद धरती पर वापस आ गया है।’

RELATED ARTICLES

20 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

55 mins ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...

1 hour ago | clean cooking fuel India LPG

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर पीएम मोदी का संदेश, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया...