राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीपावली के पावन अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने अपने संदेशों में इस पर्व को प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए समाज में एकता और करुणा को बढ़ाने की अपील की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली के दिन लोग मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व केवल आनंद का ही नहीं बल्कि आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है। उन्होंने कहा, “जिस तरह एक दीपक से अनेक दीपक प्रज्वलित होते हैं, उसी तरह हमें भी समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनके जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करना चाहिए।” राष्ट्रपति ने लोगों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहकर सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी दीपावली के शुभ अवसर पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों और भारत के मित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार उदारता, दान और समावेशिता जैसे मूल्यों को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमें जरूरतमंदों और वंचित वर्गों के साथ सहयोग साझा कर इस पर्व के वास्तविक संदेश को जीवंत करना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने लोगों से नकारात्मकता और अधर्म को त्यागकर सकारात्मकता व धर्म को अपनाने का आह्वान किया, ताकि व्यक्ति और राष्ट्र दोनों का विकास हो सके। उन्होंने लिखा, “जिस प्रकार दीपावली पर हर घर में जलाए गए दीये रात के आसमान को रोशन करते हैं, उसी प्रकार हमारी लगन और प्रतिबद्धता भारत के सामूहिक विकास को प्रकाशित करे।” उन्होंने देवी लक्ष्मी से सभी के लिए शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...