राष्ट्रपति मुर्मु ने मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए निमहंस को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए निमहंस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निमहंस आज मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में विश्‍व का नेतृत्‍व कर रहा है। 

हमारे समाज में मनोरोग को लेकर धारणा अच्‍छी नहीं

आगे जोड़ते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हमारे समाज में मनोरोग को लेकर धारणा अच्‍छी नहीं है। लेकिन निमहंस जैसे संस्थान ने मानसिक विकार वाले रोगियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान किया है। निमहंस द्वारा शुरू की गई टेली मानस सेवाएं देश के कोने-कोने तक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल पहुंचाने में सहायता कर रही हैं।

कोरोना, बुजुर्गों का अकेलापन और महिलाओं में कमजोरी जैसे विकारों ने कई मानसिक संकट और चिंताएं पैदा की 

राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना महामारी, बुजुर्गों का अकेलापन और महिलाओं में कमजोरी जैसे विकारों ने कई मानसिक संकट और चिंताएं पैदा की हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने स्ट्रोक के इलाज, आत्महत्याओं को रोकने और मादक द्रव्यों के सेवन से पीड़ित लोगों की मदद करने में निमहंस के योगदान की सराहना की।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को लोगों तक पहुंचाने में राज्य स्वास्थ्य विभाग और निमहंस के बीच सहयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद पी सी मोहन, तेजस्वी सूर्या, डॉ. मंजूनाथ और यदुवीर वाडियार भी मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मनोरोग विशेषज्ञ ब्लॉक, केंद्रीय प्रयोगशाला परिसर, भीमा छात्रावास, अगली पीढ़ी के 3टी एमआरआई स्कैनर, डीएसए प्रणाली जैसी विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन भी किया। 

RELATED ARTICLES

34 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...