राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं, शांति और करुणा का संदेश

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देश के सभी नागरिकों और दुनियाभर में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र दिन सभी को अहिंसा, प्रेम और दया का संदेश देता है।

करुणा के प्रतीक हैं भगवान बुद्ध : राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध करुणा के प्रतीक हैं और उनका जीवन मानवता के कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका अमर संदेश हमें बराबरी, मेलजोल और सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों पर विश्वास करना सिखाता है।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश हमें सच्चाई और नैतिकता से जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक शांतिपूर्ण, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।-(PIB)

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...