देश के विभिन्न राज्यों में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस विशेष दिवस पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। ओडिशा के पुरी में विश्व की सबसे बड़ी रथ यात्रा निकाली जाती है। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन शब्दों के साथ देश-विदेश में रह रहे भक्तों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “पवित्र रथयात्रा के अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। रथ पर विराजमान बड़े ठाकुर बलभद्र, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके लाखों भक्त दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं।”

उन्होंने कहा, “इन ईश्वरीय स्वरूपों की मानवीय लीला ही रथयात्रा की विशेषता है। इस पुण्य अवसर पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी यह प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत होने पर बधाई दी

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत होने पर बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया, “रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद की मंगला आरती में शामिल होना अपने आप में दिव्य और अलौकिक अनुभव होता है। आज महाप्रभु की मंगला आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। महाप्रभु सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा-  सभी भक्तों को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं। जय जगन्नाथ!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अच्छी सेहत और शांति समृद्धि की कामना करते हुए लिखा, “श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ सभी को सुख, अच्छा स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि प्रदान करें। सभी भक्तों को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं। जय जगन्नाथ!”

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जगन्नाथ यात्रा की बधाई दी। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “ॐ अनंताय जगन्नाथाय नम:। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पुनीत अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन यात्रा जनमानस में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सहेजने और उसे नया उत्कर्ष प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।”

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलकामना के साथ कहा, “जय जगन्नाथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के पवित्र रथ यात्रा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। श्रद्धा, भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत यह दिव्य यात्रा हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे, ऐसी मंगलकामना करता हूं।” 

 

RELATED ARTICLES

20 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

52 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...