राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुरुवार से ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वो आज भुवनेश्वर और कल लखनऊ के गरिमामय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
राष्ट्रपति आज भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी
राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि वो आज गुरुवार को भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। कल शुक्रवार को राष्ट्रपति लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ के वार्षिक थीम 2025-26, ‘विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान’ के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में भी होंगी शामिल
राष्ट्रपति इसके बाद लखनऊ में ही भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगी और इसके 19वें राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करेंगी। (इनपुट-एजेंसी)


