राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 30 नवंबर तक तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 28 नवंबर को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के शिक्षकों, छात्रों और अधिकारियों को संबोधित करेंगी।

29 नवंबर को नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों से करेंगी बातचीत

इसके अगले दिन 29 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मु उदगमंडलम स्थित राजभवन में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

30 नवंबर को तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

राष्ट्रपति अपने दौरे के अंतिम चरण में 30 नवंबर को तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

57 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...