राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गोवा के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सुंदर समुद्र तट, गर्मजोशी से भरा आतिथ्य और कई अन्य आकर्षण दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते रहते हैं। पर्यटकों और निवासियों को टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं को अपनाकर और स्थानीय समुदायों का समर्थन करके गोवा की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक साथ आना चाहिए। गोवा राज्य निरंतर समृद्ध होता रहे और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देता रहे।“

जीवंत संस्कृतियों और विरासत से भरपूर गोवा ने देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है तथा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में चमक रहा है

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा के हमारे बहनों और भाइयों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक बधाई। जीवंत संस्कृतियों और विरासत से भरपूर गोवा ने देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है, तथा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में चमक रहा है। मैं राज्य की निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।“

प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध गोवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवावासियों को हार्दिक बधाई। प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध यह राज्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है।

आज हम उस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मना रहे हैं जब गोवा भारतीय संघ का 25वां राज्य बना, एक ऐसा राज्य जो अपनी विविध संस्कृति और उत्थान की भावना के लिए जाना जाता है

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,”आज हम उस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मना रहे हैं जब गोवा भारतीय संघ का 25वां राज्य बना, एक ऐसा राज्य जो अपनी विविध संस्कृति और उत्थान की भावना के लिए जाना जाता है, जिसे अब एक प्रगतिशील दृष्टि से और मजबूत किया गया है। आइए हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, स्वयंपूर्ण और विकसित गोवा के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें।“ (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...