राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह को संबोधित करेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने दी। 

सीवीसी हर वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाता है सतर्कता जागरूकता सप्ताह

मंत्रालय ने बताया कि सीवीसी हर वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सतर्कता जागरूकता सप्ताह (28 अक्टूबर से 03 नवंबर) मनाता है। इस वर्ष इसका विषय “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”; “राष्ट्र की समृद्धि के लिए अखंडता की संस्कृति” था।

केंद्रीय सतर्कता आयोग की तीन पुस्तिकाओं का किया जाएगा विमोचन 

इसके साथ आयोग निवारक सतर्कता पर तीन महीने का अभियान भी आयोजित करता है। 16 अगस्त से शुरू यह अभियान 15 नवंबर तक चलेगा। समारोह के दौरान केंद्रीय सतर्कता आयोग की तीन पुस्तिकाओं का विमोचन किया जाएगा। इस दौरान डाक विभाग का एक विशेष कवर भी जारी किया जाएगा। तीनों पुस्तिकाओं और विशेष कवर की पहली प्रति केंद्रीय सतर्कता आयुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट करेंगे।

समारोह में विभिन्न पदाधिकारी लेंगे हिस्सा 

समारोह में पूर्व केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त और सतर्कता आयुक्त, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, प्रबंध निदेशक, मुख्य सतर्कता अधिकारी और विभिन्न संगठनों के सतर्कता पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 11:06 pm | Amit Shah reaction statement

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। खड़गे ने चेन्न...

21/04/26 | 10:30 pm | Bulgaria election results 2026

बुल्गारिया चुनाव में रूमेन रादेव की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

बुल्गारिया के संसदीय चुनाव में रूमेन रादेव की अगुवाई वाली ‘प्रोग्रेसिव बुल्गारिया’ गठबंधन ने...

21/04/26 | 10:15 pm | Kerala explosion news 2026

केरल के त्रिशूर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत प...