राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

पूरे देश में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले 14 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन गुरुवार की शाम 7 बजे आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

आकाशवाणी भी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात के 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा। इसके बाद 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले 25 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भी राष्ट्र को संबोधित कर चुकी हैं। उस समय उन्होंने भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का विशेष उल्लेख किया था, जिन्हें अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में गिना जाता है। उन्होंने कहा था कि अब राष्ट्रीय इतिहास में उनकी भूमिका को समुचित सम्मान मिल रहा है।-(PIB)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...