प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज (बुधवार) शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (14 अगस्त, 2024 ) 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। ये संबोधन शाम 7:00 बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और फिर अंग्रेजी संस्करण में प्रसारित होगा।

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषा में ये भाषण प्रसारित करेगा।

आगंतुकों: 32146618
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025