राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव’, दक्षिणी भारत की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की मिलेगी झलक

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आज गुरुवार से नौ मार्च तक दक्षिण के राज्यों के बहुरंग देखने को मिलेंगे। यहां आयोजित ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ के जश्न में जनता बेहिचक शामिल हो सकती है। सभी लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। जनता सुबह 10 बजे पहुंचकर शाम आठ बजे तक इस आयोजन में शामिल हो सकती है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से प्रवेश होगा।

राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को ‘विविधता का अमृत महोत्सव’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लोगों को दक्षिण भारत की कला और संस्कृति के बारे में पता चलेगा। राष्ट्रपति भवन में इस कार्यक्रम के माध्यम से कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृतियों को देखने और समझने का मौका मिलेगा।

500 कारीगर और बुनकर ले रहे हैं हिस्सा

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि लगभग 500 कारीगर और बुनकर इस उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन को पूर्वोत्तर, दक्षिणी, उत्तरी, पूर्वी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को समर्पित सात अलग-अलग संस्करणों में विभाजित किया गया है।

इस उत्सव के आयोजक संस्कृति मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, जनजातीय मामलों के मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और संबंधित राज्य हैं। यह महोत्सव इन राज्यों के कलाकारों, कारीगरों, कलाकारों, लेखकों और पाक विशेषज्ञों को सांस्कृतिक प्रदर्शनों, हस्तशिल्प और हथकरघा प्रदर्शनी, साहित्यिक परिक्षेत्र, सूचनात्मक कार्यशालाओं, फूड कोर्ट आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा। 

RELATED ARTICLES

52 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...