राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वृन्दावन का करेंगी दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से वृंदावन (उत्तर प्रदेश) पहुंचेंगी। वृंदावन प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। वृंदावन में वे सुदामा कुटी भी जाएंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन और पूजा करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मु मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन और पूजा करेंगी। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति के जरिए अपने पोर्टल पर साझा की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्पेशल ट्रेन से करेंगी सफर

बताया गया है कि दो साल बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ट्रेन का सफर करेंगी। द्रौपदी मुर्मु ने पिछली बार जून 2023 में इसी विशेष रेलगाड़ी से सफर किया था। तब वो भुवनेश्वर से अपने गृह नगर रायरंगपुर (ओडिशा) गई थीं। अब वह करीब दो साल बाद दोबारा ट्रेन का सफर करने जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

37 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...