04/05/26 | 10:42 am

Print

राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को जन्मदिन की बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने कहा- उपराष्ट्रपति देश को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत

राष्ट्रपति मुर्मु ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में उपराष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा में निरंतर ऊर्जा की कामना की। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उपराष्ट्रपति देश को ‘विकसित भारत’ बनाने के सामूहिक संकल्प को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही को अधिक प्रभावी और उत्पादक बनाने के उनके प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

https://x.com/narendramodi/status/2051119623517458785?s=20

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण और गरीबों व वंचितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य से प्रेरित रहा है। पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हुए देश सेवा में उनके निरंतर योगदान की सराहना की। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

34 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...