गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु सहित कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

देशभर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमें गुरु नानक देव जी के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

गुरु नानक देव जी का संदेश हमें सिखाता है कि सच्चाई, न्याय और करुणा पर आधारित जीवन ही वास्तविक सफलता है

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश हमें सिखाता है कि सच्चाई, न्याय और करुणा पर आधारित जीवन ही वास्तविक सफलता है। उनकी शिक्षाएं एक ईश्वर, मानव समानता, ईमानदारी और आपसी सहयोग पर बल देती हैं।

गुरु नानक देव जी की राह पर चलकर ही हम एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज बना सकते हैं

उन्होंने आगे कहा कि गुरु नानक देव जी की राह पर चलकर ही हम एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज बना सकते हैं। राष्ट्रपति ने सभी से आग्रह किया कि इस अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

गुरु नानक देव जी का सत्य, दया और सेवा संदेश आज भी मानवता को शांति व एकता की प्रेरणा देता है

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गुरु नानक देव जी का सत्य, दया और निस्वार्थ सेवा का संदेश आज भी मानवता को शांति और एकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।” रक्षामंत्री ने कामना की कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सभी को करुणा, भलाई और सद्भाव की राह पर चलने की शक्ति दें।

गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को लख-लख बधाइयां

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक देव जी को याद करते हुए नमन किया और देशवासियों को बधाइयां दीं। शिवराज सिंह चौहान ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ” महान संत, सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को लख-लख बधाइयां। गुरु की कृपा और आशीर्वाद से हर हृदय में प्रेम, सेवा और सद्भाव की पवित्र ज्योत प्रज्वलित रहे। सबका कल्याण हो, यही प्रार्थना है।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

7 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

39 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...