राष्ट्रपति मुर्मु ने वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुरुवार को वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के जवानों को बधाई दी तथा कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश की सुरक्षा में वायु योद्धाओं के साहस, सटीकता और अभियानगत तैयारियों को प्रदर्शित किया। वायुसेना दिवस आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना की स्थापना और वायु योद्धाओं के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई। भारतीय वायुसेना ने पेशेवर दक्षता, अनुशासन और तैयारी के उच्च मानकों को कायम रखते हुए देश को अनुकरणीय सेवा दी है।’’

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश की सुरक्षा में वायु योद्धाओं के साहस, सटीकता और अभियानगत तैयारियों को प्रदर्शित किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि इन योद्धाओं ने आपदाओं और मानवीय संकटों के दौरान भी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा, ‘‘उनका समर्पण देश के लिए प्रेरणा और गौरव का स्रोत बना हुआ है। भारतीय वायुसेना अपनी सेवा और उत्कृष्टता की गौरवशाली विरासत को लगातार कायम रखे।’’(भाषा)

RELATED ARTICLES

35 mins ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...

2 hours ago | clean energy investment

भारत में क्लीन एनर्जी सेक्टर में 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश अवसर बनेंगे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत रिन्यूएबल एनर्...