Print

राष्ट्रपति मुर्मु ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि हम गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और समाज में एकता और समानता को बढ़ावा दें।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर हमारे सिख भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, विश्वास, सत्य और त्याग पर दिया है। उनकी शिक्षाएं हमें नैतिक आचार-विचार की ओर ले जाती हैं। उन्होंने लंगर जैसी सामुदायिक रसोई की प्रथा की स्थापना की और भाईचारे की वकालत की।

राष्ट्रपति ने सभी को अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करते हुए ज्ञान और त्याग प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को ईमानदारी और कड़ी मेहनत करने और अपनी कमाई जरूरतमंदों के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बता दें कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस साल 15 नवंबर, शुक्रवार को है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस दिन लोग गुरुद्वारे जाते हैं और नगर कीर्तन का आयोजन भी करते हैं।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...