राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार से महाराष्ट्र के दौरे पर, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के 21वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (सोमवार) से 4 सितंबर तक महाराष्ट्र का दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज कोल्हापुर के वारणानगर में वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मु पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय के एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाराष्ट्र जा रही हैं। मंगलवार (3 सितंबर) को राष्ट्रपति मुर्मु पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। 3 सितंबर के दिन राष्ट्रपति मुम्बई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में भी भाग लेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार, 4 सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। वे उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन अपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन योजना’ के लाभार्थियों के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Bishkek

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री कुलुबायेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को किर्गिस्तान के चोलपोन अता में शंघाई सहयोग स...

4 hours ago | Education Ministry

एनईपी 2020 भविष्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव: डॉ. सुकांत मजूमदार

केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट...