राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में, ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 से 24 अप्रैल तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। आज (मंगलवार ) 23 अप्रैल को राष्ट्रपति एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। जहां राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को पदक वितरित करेंगी। उसके बाद शाम वह ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष विमान से आज शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति शाम साढ़े चार बजे ऋषिकेश एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को पदक वितरित करेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल और नीति आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद के. पॉल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। उनके आगमन पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

प्राप्त जानकारियों के अनुसार ऋषिकेश एम्स में दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन के गंगा घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगी। इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से देहरादून जीटीसी पहुंचेंगी। यहां से सीधे राष्ट्रपति राजभवन जाएंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन बुधवार (24 अप्रैल) को राष्ट्रपति को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में भारतीय वन सेवा (2022 बैच) के अधिकारी प्रशिक्षुओं के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ. ) मीनू सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह का यह चौथा आयोजन है। इससे पूर्व 3 नवम्बर -2018, 14 मार्च -2020 और 13 जुलाई- 2023 को एम्स में तीन बार दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। दीक्षांत समरोह में 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इस दौरान 14 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक सहित कुल 16 टॉपरों को भी पदक से नवाजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

36 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...