राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 20 सितंबर तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के दौरे पर रहेंगी। आज (18 सितंबर) को राजस्थान में जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के18वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाली हैं। द्रौपदी मुर्मु गुरुवार (19 सितंबर) को मध्य प्रदेश के उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन को संबोधित करेंगी और इंदौर-उज्जैन 6 लेन सड़क परियोजना की आधारशिला रखेंगी। उसी दिन, वह इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शुक्रवार (20 सितंबर) को राष्ट्रपति झारखंड में आईसीएआर-राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान रांची के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी और संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने यह जानकारी दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (बुधवार) दो दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगी। इंदौर के लिए दो दिन खास रहेंगे। इन दो दिनों के लिए राष्ट्रपति की इंदौर मेजबानी करेगा। इस दौरान वे उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन भी करेंगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सायंकाल इंदौर आएंगी। वे यहां प्रथम दिन मृगनयनी मध्यप्रदेश एम्पोरियम पहुंचकर प्रदेश के उन नेशनल अवार्ड एवं पदमश्री सम्मानित शिल्पकारों-आर्टिजन्स से रूबरू होंगी, जिन्होंने अपने हुनर से नाम कमाया है। वे यहां प्रदेश की पारंपरिक, कलात्मक माहेश्वरी, चंदेरी, कोसा आदि साड़ियों का अवलोकन भी करेंगी। राष्ट्रपति इंदौर में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

19 सितंबर राष्ट्रपति मुर्मु को पूर्वान्ह उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु उज्जैन के रूद्राक्ष होटल परिसर में सफाई मित्रों से संवाद कर उन्हें सम्मानित करेंगी। द्रौपदी मुर्मु उज्जैन में ही उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का भूमिपूजन, श्रीमहाकाल लोक का भ्रमण कर श्रीमहाकाल लोक के मूर्तिकारों से संवाद भी करेंगी।

दोपहर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुनः इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति सायंकाल इंदौर से प्रस्थान करेंगी।

शुक्रवार को राष्ट्रपति झारखंड में आईसीएआर-राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान रांची के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी और संबोधित करेंगी।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...