एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंच गए। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी यह जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे हैं।

राष्ट्रपति सांचेज की यह यात्रा भारत और स्पेन के बीच चल रहे आयोजनों को और गति देगी

उनका स्वागत जयंत चौधरी ने किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति सांचेज की यह यात्रा भारत और स्पेन के बीच संस्कृति, पर्यटन और एआई के संयुक्त द्विपक्षीय वर्ष के चल रहे आयोजनों को और गति देगी। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

7 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

38 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...