22/05/24 | 6:39 pm | Buddha Purnima

Print

राष्ट्रपति ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों और दुनिया भर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और दुनिया भर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, शांति और संपूर्ण मानवता का संदेश दिया

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि करुणा के अवतार भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, शांति और संपूर्ण मानवता तथा सभी जीव जंतुओं के प्रति प्रेम का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध ने कहा था, ‘अप्पा दीपो भव’ यानी अपने दीप स्वयं बनो।

बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग हमें सार्थक जीवन जीने की राह दिखाता है: राष्ट्रपति मुर्मु 

उन्होंने सहिष्णुता,आत्मज्ञान और सदाचार की शिक्षा दी जो हमें मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। उनका अष्टांगिक मार्ग हमें सार्थक जीवन जीने की राह दिखाता है। राष्ट्रपति ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम सब भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करके सामाजिक समरसता को मजबूत करें और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।’

RELATED ARTICLES

15/08/26 | 7:53 pm | 80th Independence Day

स्वतंत्रता दिवस 2026: पीएम मोदी ने देश की पूर्ण रणनीतिक आत्मनिर्भरता को एक ‘अनिवार्य राष्ट्रीय प्राथमिकता’ घोषित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश ...

15/08/26 | 7:05 pm | Australia

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। ...