Print

जीडीपी आंकड़ों से पहले बाजार में दबाव, मेटल और आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 182.01 अंक या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,451.01 और निफ्टी 82.9 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,750.70 पर था। शाम को सरकार की ओर से चौथी तिमाही का जीडीपी डेटा जारी किया जाएगा। आने वाले सत्रों में इन आंकड़ों का असर बाजार पर देखने को मिलेगा। 

मिडकैप और स्मॉलकैप करीब सपाट बंद हुए 

मिडकैप और स्मॉलकैप करीब सपाट बंद हुए हैं। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 37.25 अंक की गिरावट के साथ 57,420.00 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6.10 अंक की कमजोरी के साथ 17,883.30 पर बंद हुआ। मेटल और आईटी शेयरों ने गिरावट का नेतृत्व किया। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.69 प्रतिशत और निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी में भी गिरावट देखी गई। पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और मीडिया इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टाटा स्टील, नेस्ले, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टीसीएस, एमएंडएम, टाइटन टॉप लूजर्स थे।  

निफ्टी नकारात्मक रुझान के साथ जून सीरीज के पहले दिन बंद हुआ

एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा कि निफ्टी नकारात्मक रुझान के साथ जून सीरीज के पहले दिन बंद हुआ। निफ्टी के लिए 24,700 एक मजबूत सपोर्ट है। अगर यहां से गिरावट होती है तो यह 24,500 पर भी जा सकता है। तेजी की स्थिति में यह 24,800 एक रुकावट का स्तर होगी। 

सुबह सेंसेक्स 11.77 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 81,644.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 13.20 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,846.80 पर था

शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सुबह 9.29 बजे, सेंसेक्स 11.77 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 81,644.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 13.20 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,846.80 पर था। 29 मई को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने 884.03 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,286.50 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...