Print

नेपाल में हुई सड़क दुर्घटना में भारतीयों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को नेपाल में भारतीय बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई मौतों पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुखी हैं। वे शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं रखते हैं और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। नेपाल में भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुआवजे की घोषणा की है। इसके मुताबिक नेपाल के तनहुन जिले में हुई दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में पोखरा से भारतीय पर्यटकों को लेकर काठमांडू लौट रही गोरखपुर की बस के मर्स्यांगडी नदी में गिर जाने से हुए हादसे में 27 लोगों की मौत हाे गई है और 16 लाेग घायल हैं। इस बस में 43 भारतीय सवार थे।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...