26/06/24 | 3:37 pm

Print

प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आपातकाल की निंदा की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (बुधवार) आपातकाल और उसके बाद हुई ज्यादतियों की कड़ी निंदा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष की सराहना की।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, “मुझे खुशी है कि माननीय अध्यक्ष ने आपातकाल की कड़ी निंदा की, उस दौरान हुई ज्यादतियों पर प्रकाश डाला और जिस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटा गया उसका भी उल्लेख किया। उन दौरान पीड़ित सभी लोगों के सम्मान में मौन खड़े रहना भी एक अद्भुत भाव था।”

उन्होंने आगे लिखा कि आपातकाल 50 साल पहले लगाया गया था लेकिन आज के युवाओं के लिए इसके बारे में जानना ज़रूरी है क्योंकि यह इस बात का एक उपयुक्त उदाहरण है कि जब संविधान को कुचल दिया जाता है, जनता की राय दबा दी जाती है और संस्थानों को नष्ट कर दिया जाता है तो क्या होता है। आपातकाल के दौरान हुई घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि तानाशाही कैसी होती है।

RELATED ARTICLES

18 mins ago | BWF World Championships 2026

वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्नति हुड्डा की शानदार शुरुआत, म्यांमार की शटलर को सीधे गेम में हराया

भारतीय शटलर उन्नति हुड्डा ने म्यांमार की थेत हतार थुजार को सीधे गेम में हराकर अपने बीडब्ल्यूएफ...

30 mins ago | Indian Equities

आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492....