प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री भारत-जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी मजबूत करने को प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लाओस में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, कौशल, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री इशिबा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जापान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उनकी सफलता की कामना की। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत एक विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक साझेदार के रूप में जापान के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगा।

मीटिंग में दोनों देशों के नेताओं ने व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, कौशल, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

पीएम मोदी एवं जापान के पीएम शिगेरू इशिबाने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जापान शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपरिहार्य भागीदार हैं। और वह इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

13 seconds ago | clean energy

मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक

केंद्रीय विद्युत, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने 15 सितंबर 2026 को ह्यूस्टन में आयोजित ज...

2 hours ago | Free Trade Agreement

भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

भारत के साथ एफटीए (Free Trade Agreement) को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक...