प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर सभी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (बुधवार) जन धन योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाई और वित्तीय समावेशन पर इसके महत्वपूर्ण प्रभाव की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और इस योजना को सफल बनाने वालों को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, “आज, हम एक महत्वपूर्ण अवसर मना रहे हैं- #10YearsOfJanDhan। सभी लाभार्थियों को बधाई और उन सभी का अभिवादन जिन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए काम किया। जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है- #10YearsOfJanDhan. इस अवसर पर मैं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं। जन धन योजना करोड़ों देशवासियों, विशेषकर हमारे गरीब भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने में सफल रही है।

इसके अतिरिक्त पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आज वित्तीय समावेश कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे होने पर जन धन योजना के 10 शानदार आंकड़ों पर एक पोस्ट भी साझा की।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...