टोक्यो डेफलिंपिक्स 2025 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

जापान की राजधानी टोक्यो में 15 से 26 नवंबर तक आयोजित 25वें समर डेफलिंपिक्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का अपना सबसे शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 20 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। यह भारत की डेफलिंपिक्स इतिहास की सबसे बड़ी मेडल टैली है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के इस असाधारण प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि 9 गोल्ड सहित 20 मेडल हमारे एथलीटों की मेहनत, लगन और मजबूत इरादों का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश उनकी उपलब्धियों से गौरवान्वित है। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि भारत में खेलों के लिए बनाए जा रहे समावेशी और मजबूत इकोसिस्टम को दर्शाती है।

भारत की ओर से इस बार कुल 73 एथलीटों ने हिस्सा लिया, जो भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल था। इनमें 45 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल थीं। भारतीय दल ने 11 खेलों में प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे शानदार नतीजे निशानेबाजी (शूटिंग) में देखने को मिले। शूटिंग में भारत ने कुल 16 मेडल जीते जिनमें 7 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य शामिल थे। इसके अलावा, गोल्फ में 1 स्वर्ण, कुश्ती में 2 पदक, और कराटे में 1 पदक भी जीता गया।

ब्राजील में 2021 में हुए पिछले डेफलिंपिक्स में भारत ने सिर्फ 5 पदक जीते थे, जिनमें 3 स्वर्ण शामिल थे। इस बार की उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय डेफलिंपियंस लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और खेल मंत्री दोनों ने कहा कि भारत अपने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएँ और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।-(Input With IANS)

RELATED ARTICLES

03/10/26 | 2:08 pm | Abhishek Sharma

एशियन गेम्स 2026: भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल...

08/07/26 | 5:44 pm | AIFF

आईएसएल में लागू होगा नया मॉडल, 2026-27 सीजन में लौटेगा होम-अवे फॉर्मेट

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्रबंधन समिति ने लीग की व्यवस्था...