प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर वैश्विक घटनाक्रम पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन से बात करके खुशी हुई। भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी और हमारे लोगों के लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए हमारे मजबूत समर्थन की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, वर्ष 2020 में ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की शुरुआत के बाद से दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को याद करते हुए पीएम मोदी और डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिकसन ने विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के विस्तार का उल्लेख किया जिसने भारत में डेनमार्क के निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाई हैं ताकि ग्रीन ट्रांज़िशन में योगदान दिया जा सके।

इसके अतिरिक्त कल दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

आपको बता दें, दोनों नेता आगामी भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के अवसर पर नॉर्वे में होने वाली अपनी बैठक को लेकर उत्‍साहित है। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत में नॉर्वे में आयोजित होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और उस समय प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ बैठक में मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने इसे एक्स पर साझा करते हुए बताया कि आज प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन से बात करके खुशी हुई। भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारीऔर हमारे लोगों के लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए हमारे मजबूत समर्थन की पुष्टि की। हमने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी चर्चा की।

 

 

 

RELATED ARTICLES

4 mins ago | Bratislava

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया में गुमनाम सैनिकों की समाधि पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में गुमनाम शहीद सै...

51 mins ago | Artificial Intelligence Collaboration

मोदी-फित्सो वार्ता में मजबूत हुए भारत-स्लोवाकिया संबंध, व्यापक साझेदारी पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाक गणराज्य की यात्रा के दौरान ब्रातिस्लावा महल में स्लोवाक...

1 hour ago | Bilateral Strategic Cooperation

भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई ऊंचाई, दोनों देश बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14-15 जून 2026 की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान भारत और स्लोवाकिया के द्वि...