26/01/25 | 8:34 am | PM Modi | Republic Day 2025

Print

प्रधानमंत्री मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संविधान के आदर्शों को सुरक्षित रखने और एक समृद्ध भारत बनाने के लिए अपने प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! आज हम अपने गणराज्य के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम उन दूरदर्शी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारा संविधान तैयार किया जो लोकतंत्र, गरिमा और एकता के आधार पर हमारी यात्रा को सुनिश्चित करता है। यह दिन हमें इन आदर्शों की रक्षा के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करने और एक मजबूत, समृद्ध भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है।”

भारत आज 26 जनवरी (रविवार) को कर्तव्य पथ पर अपनी विविधता, एकता, विकास और सैन्य ताकत का भव्य प्रदर्शन करते हुए अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस समारोह का नेतृत्व करेंगी। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और करीब 90 मिनट तक चलेगी। परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद वे कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर परेड देखने के लिए पहुंचेंगे।- (ANI)

RELATED ARTICLES

27 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...