पीएम मोदी ने अल हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर सोमवार को अम्मान पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जॉर्डन के हुसैनिया पैलेस में भव्य स्वागत हुआ। पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। बातचीत में भारत–जॉर्डन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के साथ मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2018 में भारत यात्रा के दौरान, हमने इस्लामिक विरासत पर एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। मुझे याद है कि हमारी पहली मुलाकात भी 2015 में UN के मौके पर हुई थी, एक ऐसे इवेंट में जो हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने पर केंद्रित था। तब भी आपने इस विषय पर प्रेरणादायक बातें कही थीं। संयम को बढ़ावा देने के आपके प्रयास न केवल क्षेत्रीय शांति बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम इस दिशा में मिलकर ठोस कदम उठाते रहेंगे। हम अपने आपसी सहयोग के सभी दूसरे पहलुओं को और मजबूत करेंगे।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “आपने गाजा के मुद्दे पर शुरू से ही बहुत एक्टिव और सकारात्मक भूमिका निभाई है। हम सभी उम्मीद करते हैं कि इस इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। आतंकवाद के खिलाफ हमारा रुख एक जैसा और साफ है। आपके नेतृत्व में जॉर्डन ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ पूरी इंसानियत को एक मजबूत और रणनीतिक संदेश दिया है।”

37 वर्षों बाद जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक स्वागत 75 साल के कूटनीतिक संबंधों के अवसर पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। होटल में भारतीय समुदाय ने कथक, भरतनाट्यम जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति नारों के साथ भव्य अभिनंदन किया। प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी से मिलकर गर्व और खुशी जताई।

यह प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन की पहली पूरी तरह से द्विपक्षीय यात्रा है। वह पहले फरवरी 2018 में फिलिस्तीन जाते समय इस देश से गुज़रे थे। भले ही यह एक ट्रांजिट विज़िट थी, लेकिन राजा ने उन्हें असाधारण सम्मान दिया था, जिससे यह सिर्फ़ एक ट्रांजिट विजिट से कहीं ज़्यादा बन गई। यह मौजूदा पूरी द्विपक्षीय यात्रा 37 साल के अंतराल के बाद हो रही है। भारत और जॉर्डन के बीच गर्मजोशी भरे और दोस्ताना संबंध हैं, जो आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित हैं। यह रिश्ता राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है और दोनों देशों के लोगों के बीच मज़बूत संबंध हैं। (इनपुट-एजेंसी)

 

 

 

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

13 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...