Print

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो जारी कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर एक भावपूर्ण वीडियो संदेश जारी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. सिंह को देश का महान नेता और अर्थशास्त्री बताते हुए देश के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। गौरतलब है कि बीते गुरुवार शाम को 92 वर्ष की आयु में डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन यह दिखाता है कि संघर्षों और कठिनाइयों के बावजूद ईमानदारी और मेहनत से एक व्यक्ति कैसे महान ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा “डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी और ईमानदारी का प्रतीक था। उन्होंने 1991 के आर्थिक संकट के दौरान देश को एक नई दिशा दी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के वित्त मंत्री रहते हुए 1991 में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, तब उन्होंने साहसिक फैसले लिए। उनके सुधारों ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।”

प्रधानमंत्री ने उनके आरबीआई गवर्नर के रूप में दिए गए योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. सिंह के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में जब डॉ. सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। तब उन्होंने उनकी ईमानदारी और समर्पण की प्रशंसा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा “वह ऐसे नेता थे जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए। उनका व्यक्तित्व सभी को प्रेरित करता था।”

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने और सरकार के सर्वोच्च पदों पर रहने के बावजूद डॉ. सिंह ने हमेशा अपने मूल्यों को महत्व दिया। प्रधानमंत्री ने कहा “वह सभी के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे और हर किसी से जुड़ने का प्रयास करते थे। उनका जीवन हमारे लिए एक प्रेरणा है।” डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी सादगी, महान नेतृत्व और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक रहेगा।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...