प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि की अर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मानवीय चुनौतियों के दौरान उनके सक्रिय प्रयास और सहायता समान रूप से सराहनीय हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, “आज पुलिस स्मृति दिवस पर हम अपने पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते हैं। उनका अटूट समर्पण हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वे साहस और दृढ़ संकल्प का उदाहरण हैं। मानवीय चुनौतियों के दौरान उनके सक्रिय प्रयास और सहायता समान रूप से सराहनीय हैं।”

उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किए हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन शहीदों एवं ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले अन्यक सभी पुलिसकर्मियों की स्मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस, 2018 के अवसर पर चाणक्य पुरी (नई दिल्ली) स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देश को समर्पित किया था।

RELATED ARTICLES

6 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

37 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...