प्रधानमंत्री मोदी ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारतीय संगीत की दुनिया में उनके अतुलनीय योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था और उनका निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रद्धेय लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा। (भाषा)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...