प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया का दौरा पूरा कर आज (गुरुवार) सुबह स्वदेश लौट आए। उनका विशेष विमान इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। प्रधानमंत्री मोदी रात को ऑस्ट्रिया से स्वदेश रवाना हुए थे। नई दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रिया की मेरी यात्रा ऐतिहासिक और बेहद सार्थक रही है। हमारी मित्रता में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। ऑस्ट्रिया से रवाना होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया से पहले रूस गए। वहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी को पुतिन ने आधिकारिक रूप से ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल’ पुरस्कार से सम्मानित किया। यह रूस का सर्वोच्च सम्मान है। रूस के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, ”ऑस्ट्रिया की मेरी यात्रा ऐतिहासिक और बेहद सार्थक रही है। हमारी मित्रता में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मुझे वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने की खुशी है।” पीएम ने कहा कि चांसलर कार्ल नेहमर के आतिथ्य और स्नेह के लिए आभार।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि वियना में मुझे प्रोफेसर बिरगिट केलनर, डॉ. मार्टिन गेन्सले, डॉ. करिन प्रीसेनडांज और डॉ. बोरायिन लारियोस से मिलने का अवसर मिला। ये सभी सम्मानित शिक्षाविद और शोधकर्ता हैं। जिन्होंने भारतीय इतिहास और संस्कृति के पहलुओं का अध्ययन करने के लिए बहुत प्रयास किया है। पीएम ने कहा कि मैं पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका के लिए उनकी सराहना करता हूं।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...