समृद्धि का वास्तविक सौंदर्य विनम्रता और परोपकार में : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समृद्धि का वास्तविक सौंदर्य विनम्रता और परोपकार में निहित है। उन्होंने कहा कि सफलता तभी सार्थक मानी जाती है, जब उसके केंद्र में लोककल्याण की भावना हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक्स पर सुभाषितम् साझा करते हुए लिखा कि जैसे फलों से लदे वृक्ष स्वाभाविक रूप से झुक जाते हैं और जल से भरे बादल धरती के निकट आ जाते हैं, उसी प्रकार सच्चे सज्जन और परोपकारी व्यक्ति समृद्धि प्राप्त होने पर भी अहंकार नहीं करते। विनम्रता ही उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान होती है।

सुभाषितम् यह है,

“भवन्ति नम्रास्तरवः फलोद्गमैर्नवाम्बुभिर्दूरविलम्बिनो घनाः।
अनुद्धताः सत्पुरुषाः समृद्धिभिः स्वभाव एवैष परोपकारिणाम्॥”

अर्थ

इसका अर्थ है कि फल लगने पर वृक्ष झुक जाते हैं और जल से भरे बादल भी नीचे आ जाते हैं। इसी प्रकार सच्चे, सज्जन और परोपकारी लोग समृद्धि मिलने पर भी विनम्र बने रहते हैं। दूसरों के हित के लिए समर्पित रहना उनका स्वाभाविक गुण होता है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...