प्रधानमंत्री मोदी ने साझा की चंडीगढ़ कार्यक्रम की झलकियां, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह की झलकियां सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा कीं। उन्होंने चंडीगढ़ को व्यवस्थित विकास, बेहतर जीवनशैली और सुगम जीवन का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए शहर के निरंतर विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

चंडीगढ़ के विकास मॉडल की सराहना

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ चिकित्सा सुविधाओं और आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने मां चंडी के आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर के विकास को लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोगों के उत्साह का किया जिक्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और अवसंरचना विकास को लेकर चंडीगढ़ के लोगों का उत्साह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाएं शहर के लोगों के जीवन को और बेहतर बनाएंगी।

स्वच्छता अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने स्वच्छता को लेकर नई जागरूकता पैदा की है। उन्होंने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अभियान पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं और स्वच्छ भारत मिशन को नई मजबूती दे रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का किया उल्लेख

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है, जिससे लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि भारत मेडिकल टूरिज्म का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पर भी सरकार का जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार केवल बीमारियों के इलाज पर ही नहीं, बल्कि प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पर भी लगातार ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक लाभ माताओं-बहनों, गरीब परिवारों और मध्यम वर्ग को मिल रहा है। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...