प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा और पंजाब में करेंगे चुनावी जनसभा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। वे हरियाणा में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार की शुरुआत करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले दोपहर दो बजे हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो पंजाब का रुख करेंगे। जहां प्रधानमंत्री पंजाब के पटियाला में शाम साढ़े चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के द्वारका में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपने तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को और भी तेज करने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि सत्ता में लौटने पर भ्रष्टाचारियों की संपत्ति का एक्स-रे करूंगा और जनता को लूटने वाले जेल जाएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...