प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17वें लोक सेवा दिवस पर देश के लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी जिलों और केन्द्र एवं राज्य सरकारों में चिन्हित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और नवाचारों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे। वह समग्र विकास और नवाचारों पर ई-पुस्‍तकों का विमोचन करेंगे। पुरस्कार वितरण से पहले पुरस्कार विजेता पहलों पर एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। यह 7वां अवसर होगा जब पीएम मोदी राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस समारोह को संबोधित करने वाले हैं।

लोक सेवा दिवस देश भर में लोक सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करने तथा अपने कार्य में लोक सेवा और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। 21 अप्रैल की तारीख, उस दिन को याद करने के लिए चुनी गई थी जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में मेटकॉफ हाउस दिल्ली में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षार्थियों को संबोधित किया था। लोक सेवा दिवस को मनाने के लिए, सरकार विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक दिवसीय लोक सेवा दिवस सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

आम नागरिकों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना शुरू गई है। प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना 2024 के लिए, लोक सेवा दिवस 2025 पर प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों के लिए निम्नलिखित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की पहचान की गई है-

(ए) श्रेणी 1 – जिलों का समग्र विकास (बी) श्रेणी 2- आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (सी) श्रेणी 3 – नवाचार।

व्यापक मूल्यांकन के बाद 1588 नामांकनों में से 14 पुरस्कार विजेताओं को लघु सूचीबद्ध किया गया है। प्रधानमंत्री पुरस्कार में- (i) ट्रॉफी, (ii) स्क्रॉल और (iii) सम्मानित जिले / संगठन को 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसका उपयोग परियोजना / कार्यक्रम के कार्यान्वयन या लोक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। पुरस्कार समारोह के बाद मंत्रिमंडल सचिव डॉ टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में ‘‘लोक सेवा सुधार- चुनौतियां और अवसर’’ पर एक पूर्ण सत्र होगा।

इस अवसर पर शहरी परिवहन को मजबूत करने, आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण को बढ़ावा देने, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम पर चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

24 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

58 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...